निगम की सभी 250 सीटों पर किस्मत आजमाएगी NCP

बंसीलाल
नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले निगम चुनावों को लेकर सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर नवीन कुमार और चौधरी फतेह सिंह मौजूद थे।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए योगानंद शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में दिल्ली नगर निगम चुनावों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी द्वारा दिल्ली नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। वहीं पार्टी ने सर्व सम्मति से दिल्ली एमसीडी चुनावों के लिए एक स्क्रीनिंग कमिटी का भी गठन कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी और आप की सरकारें दिल्ली में फैल हो गई हैं। हम जनता की अदालत में जाने को तैयार हैं। हम इन दोनों ही पार्टियों की नाकामी के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि निगम की सभी 250 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और पार्टी किन- किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी इस संबंध में जल्द ही पार्टी मेनिफेस्टो किया जाएगा। उन्होंने कह की हमारे पास कैंडिडेट की कमी नही है। अब तक  एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए कई लोगों के आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम चुनावों में अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जीती है तो वह दिल्ली की जनता के हित में कार्य करेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.