बंसी लाल
नई दिल्ली। नोएडा में अंतर्यामी संदेश टीम द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अद्भुत घटना से आए जीवन में बदलाव के साथ-साथ संसार में गत् 3 वर्षो से मानव जाति पर आये संकट और बदलाव के बारे में बताया।
अंतर्यामी संदेश टीम नोएडा द्वारा गत कई वर्षो से आध्यात्मिक, धार्मिक और समाज सेवा के कार्य किए जा रहे है। अंतर्यामी संदेश के संस्थापक प्रवीण शर्मा ने उनके जीवन मेें घटी एक अद्भुत घटना से आए जीवन में बदलाव के साथ-साथ संसार में गत् 3 वर्षो से मानव जाति पर आये संकट और बदलाव के बारे के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर 2016 को रात को ऐसी घटना घटी, जिसके बाद मैं बहुत आश्चर्यचकित हुआ जिस घटना ने मुझे हिला दिया, बाल्यकाल से ही पूजा-पाठी व शुद्ध वैष्णव ब्राह्मण होने के बाद भी मुझे उस घटना को समझने के लिए पाक कुरान खरीद कर लानी पड़ी और पाक कुरान पढ़ने के बाद मुझे यह समझ आया कि अब मुझे बाइबल, तौराह (यहूदी धर्म ग्रंथ), जबूर, इंजील (ओल्डेस्ट टेस्टामेंट, न्यू टेस्टामेंट) वेद, गीता, आदि सब पढ़ने पड़ेंगे। किंतु लौट लौट कर उक्त घटना से जुड़ी हर बात कुरान मेें विस्तार से लिखी मिली तथा कुरान के अध्ययन, ट्रेनिंग तथा निर्देशानुसार मैंने उस घटना की संदेश, हर जगह फैलाना शुरू कर दिया।
उन्होंने बताया की सबसे पहले मैने नासा को एक पत्र लिखा जिसमें मैंने उन्हें बताया कि बाइबल में लिखी घटना संभल परीक्षेत्र के एक ब्राह्मण से संबंधित है, तथा वो नोएडा में रहता है। नासा की और से उन्हें जवाब लगभग 88 दिन के बाद मिला।
वही उन्होंने बताया था की किस तरह अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत आकर गुजरात में कहा था कि भारत जल्दी एक धर्मगुरु राष्ट्र बनेगा। मैने उक्त 6 अक्टूबर 2016 की घटना का जिक्र, 30 सितंबर 2017 दशहरे वाले दिन और 25 दिसंबर 2017 मैरी क्रिसमस के दिन तीसरी और आखिरी मेल में नासा को किया, जिसमें मैंने कुरान, अल्लाह और ब्राह्मांड के बारे में नासा को विस्तार से अवगत कराया, लेकिन उनका कोई जवाब नही मिला।
प्रवीण शर्मा का मानना है कि कुरान के मुताबिक लगभग 6000 वर्षो में भगवान धरती पर एक अपना एक संदेशवाहक/ दूत/ रसूल मानव जाति के कल्याण के लिए भेजते हैं लेकिन जब उस संदेशवाहक/ दूत/ रसूल द्वारा ईश्वर की बताई बातों पर लोगो द्वारा अमल न करने और अनदेखा करने पर ईश्वर मानव जाति पर कुछ विशेष प्रकार की मुसीबतें, परेशानियां, आफतें भेजते हैं, जिनमें ग्लोबल बीमारी, बाढ़, तूफान, आंधियां, अग्नि कांड तथा विश्व युद्ध का बिल्कुल साफ-साफ उल्लेख है। यहाँ यह भी बता दिया जाये कि कुरान के मुताबिक उक्त मुसिबतों का केन्द्र बिन्दु धरती के 99 प्रतिशत अमीर लोग/अमीर देश होते हैं। पिछले 4 सालों का प्राकृतिक आपदाओं का रिकार्ड चेक लें। उन्होंने बताया कि मैने कुरान के अध्ययन तथा निर्देशानुसार भयंकर बीमारी (कोरोना) विश्व में फैलने की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय को कोरोना बिमारी आने से पहले ही पत्र द्वारा दी थी। यूक्रेन वॉर जनवरी 2022 की बात है किंतु मैंने विश्वयुद्ध की जानकारी नवंबर 2021 में ही राजनाथ सिंह और उनके बेटे नोएडा विधायक पंकज सिंह को पत्र देकर बता दिया था। इसके अलावा भारत के उच्च पदों पर आसीन लोगों को भविष्य में होने वाली विभिन्न घटनाओं का सटीक वर्णन कुरान की आयतो में जो वर्णित है उसे सबूत सहित बताया है।
Perfect Khabar is a Leading Hindi News Paper and web portal,.It's Publish From Delhi