नई दिल्ली। श्री राम यूथ वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सदर बाजार में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं भक्त जनों ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन का लाभ उठाया।
जयप्रकाश ने बताया हर वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर दिल्ली और पूरे देश में मंदिरों को सजाया जाता है और श्री कृष्ण भगवान को झूला झुलाकर सभी आनंद लेते हैं। सब जगह मंदिरों में झांकियां भजन कीर्तन और शोभायात्रा के माध्यम से इस उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सदर बाजार में भी पिछले 38 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हिंदू समाज के सभी वर्ग विशेष कर युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। और इसका आनंद उठाते हैं। कार्यक्रम में जहां श्री कृष्ण भगवान की झांकियां का प्रदर्शन किया जाता है वही देशभक्ति की झांकियां को भी दिखाया जाता है। ताकि सभी लोग धर्म देश और संस्कृति से जुड़े रहे। कार्यक्रम में हर वर्ष क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति शामिल होते हैं।
आज के कार्यक्रम का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल व जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। और सभी ने देश धर्म से जुड़ने का आह्वान किया।
श्री राम यूथ वैलफेयर एसोसिएशन (रजि) के प्रधान जयप्रकाश जे,पी, संरक्षक प्रो0 रघुवंश सिंगल,अनिल भाई राखी वाले, मोहन सिंह कार्यक्रम निदेशक,अरविंद गर्ग कमल सिंह वासु रूखड़, विपिन रूखड़, नितेश राजपूत,धर्म सिंह, दीपक शर्मा, सतीश कुमार, दिसंबर वशिष्ठ नितिन मल्होत्रा चरण शेट्टी, संजय गहलोत, अनिल बैसला, अंकित उज्जैनवाल, किशन राजपूत, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।