हार्वेस्ट गोल्ड 25 सितंबर को दिल्ली में एक नेक कार्य के लिए अपनी ग्लोबल रेस का शुभारंभ करेगी
-हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस का एक खास मकसद है और इसका आयोजन दिल्ली में पांचवी बार किया जा रहा है
नई दिल्ली। भारत का प्रमुख बेकरी ब्रैंड हार्वेस्ट गोल्ड अपनी वार्षिक ग्लोबल रेस के पांचवें संस्करण की तैयारी कर रहा है। ग्रुपो बिंबो के ब्रैंड हार्वेस्ट गोल्ड ने भारत में 25 साल की विरासत खड़ी की है। यह एक मकसद के साथ आयोजित की जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी रेस है। यह रेस दुनिया भर के 33 से ज्यादा देशों में हर साल आयोजित की जाती है। भारत में यह रेस दिल्ली में 25 सितंबर 2022 को होगी। “बेहतर विश्व के पोषण” (नरिशिंग ए बेटर वर्ल्ड) के विजन के साथ, हार्वेस्ट गोल्ड ने हर रजिस्टर्ड रनर के लिए,जरूरतमंद व्यक्ति को ब्रेड के 20 स्लाइस डोनेट करने की प्रतिबद्धता जताई है।
इस इवेंट में वर्चुअल और ऑनसाइट रन दोनों को शामिल किया है। इस अवसर पर दुनिया भर के देशों के 30 हजार से ज्यादा धावक शामिल होंगे, जो इस महान मकसद के लिए एक साथ आएंगे। ऑनसाइट रेस दुनिया भर के 10 देशों के 15 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, चिली, इक्वाडोर, स्पेन, अमेरिका, भारत, मैक्सिको और पुर्तगाल शमिल हैं। भारत में हार्वेस्ट गोल्ड 2018 से इस फ्लैगशिप रेस को आयोजित करता रहा है। कंपनी ने अलग-अलग शहरों में जरूरतमंद लोगों को 5 लाख से ज्यादा ब्रेड की स्लाइस का वितरण किया है। इस दौड में अलग-अलग आयु समूहों और अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े कई प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।
ग्रुपो बिंबो की भारतीय सब्सिडिएरी के प्रबंध निदेशक राजकंवर सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना नहीं है, बल्कि समाज को भी उसका हक लौटाना है। रेस का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना तथा सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस रेस का आयोजन अपने उपभोक्ताओं, माहौल, अपने लोगों और संपूर्ण रूप से पूरे समाज के स्वास्थ्य की रक्षा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। हमारा उद्देश्य इस साल भारत में जरूरतमंदों को ब्रेड की 4 लाख स्लाइस दान देना है। इस दौड़ के लिए पहले ही बहुत से लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। हमें उम्मीद है कि रेस के दिन भारी संख्या में लोग एक साथ दौड़ में शामिल होंगे। मैं आप सबको वहां देखने की उम्मीद करता हूं!”
यह रेस गुरुग्राम के एंबियंस आईलैंड में 25 सितंबर 2022 को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाले लोग 3 किमी, 5 किमी या 10 किमी की कोई भी दूरी की रेस में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं।