नई दिल्ली। कबूतरबाजी का 14वां ऑल इंडिया टूर्नामेंट 26 नवंबर को होगा, जिसमें देश के सभी राज्यों से अपने कबूतरों के साथ कबूतरबाज हिस्सा लेंगे। यह जानकारी इंडियन पिजंस एसोसिएशन के प्रेजिडेंट उस्ताद चौहान जी ने दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इस टूर्नामेंट प्रतियोगिता में कुल 23 कबूतरों को उड़ाया जाएगा। इसके लिए दो कैटेगरी रखी गई है। कम ऊंचाई पर उड़ने वाले मद्रासी एवं पंजाबी कबूतर और ऊंची उड़ान भरने वाले देसी कबूतर। इसके लिए एंट्री की फीस ₹1000 रखी गई है। इस राशि के साथ ट्राफी और सर्टिफिकेट भी दी जाएगी। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 है। आवेदक अपनी डिटेल जहां www.ipadelhi.com पर जाकर भर सकते हैं, वहीं उसमें दिए गए बैंक डिटेल के जरिए अपनी एंट्री फीस भी अदा कर सकते हैं।
उस्ताद चौहान ने बताया की इस अखिल भारतीय कबूतरबाजी प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए क्रमशः प्रथम 51 हजार रुपये, द्वितीय 31000 रुपए, तृतीय 21000 रुपए, चतुर्थ 7100 रूपए और पंचम पुरस्कार 5100 रूपए रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद 3 दिसंबर 2023 को एसोसिएशन का पहला ‘सुपर इंडिया टूर्नामेंट’ होगा जिसमें कोई एंट्री फीस नहीं है। लेकिन इसमें चांदी की शील्ड और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के नियम और प्रावधान लगभग वही है। इसके अलावा आॅल इंडिया टूर्नामेंट और सुपर इंडिया टूर्नामेंट दोनों में जो कबूतरबाज सबसे ज्यादा घंटे कबुतर उड़ाने का रिकॉर्ड बनाएगा। उन्हें हिंद केसरी अवार्ड पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमें आकर्षक ट्राॅफी और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
इस कमेटी में उस्ताद नीता भाई, उस्ताद अजय चौधरी, उस्ताद चौहान, उस्ताद निरंजन शर्मा, उस्ताद संजय दुबे, उस्ताद सरफराज, उस्ताद काम्मन चौधरी, उस्ताद मुर्तुजा, उस्ताद शोबे चौधरी, उस्ताद अनुराग सैनी आदि हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न राज्यों से कबूतरबाजी के कई योद्धा शामिल होंगे, जिनमें सर्दी की कबुतर उड़ान में स्टेट नाजिम राजस्थान से राजेश चांगरे, उत्तर प्रदेश कय्यूम मिर्जा, आरिफ अजीज, बंटी रोबिन्सन,मध्य प्रदेश से सलीम कुरैशी, इसरार खान, मोनु भाई, गुजरात से युवराज सोलंकी, मुनाफ भाई, नीलेश भाई और पश्चिम बंगाल से प्रीतम दा,उल्लास मंडल, आफताब आलम व अन्य शामिल होंगे। बड़े स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देश भर के कबूतरबाजों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।