शाहपुर जाट विलेज में खुला ‘बेस पॉक ट्रेंडी’शेरवानी लुक शोरूम

-बेस पोक ट्रेंडी नाम के इस शोरूम में जेंट्स वियर, शेरवानी, सूट,डिजाइनर्स सूट आदि होंगे

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली का फैशन हब कहे जाने वाला शाह पूर जाट विलेज आज फैशन जगत के लिए जाना-माना स्थान बन गया है। यहां फैशन इंडस्ट्रीज में लेडिस एंड जेंट्स वियर के कई ब्यूटिक ,पार्लर,और डिजाइनर्स के शो रूम हैं। देश- विदेश से बायर्स यहां व्यापार करने के लिए आते हैं। अब यहाँ एक और शोरूम की एंट्री हो चुकी है जो कि विशेष रूप से शेरवानी के लिए जाना जाएगा। बेस पोक ट्रेंडी नाम के इस शोरूम में जेंट्स वियर, शेरवानी, सूट,डिजाइनर्स सूट आदि होंगे। वहीं स्वम् ग्राहक की मांग के अनुरूप भी डिजाईन तैयार किया जाएगा। शहजाद ने अपने नए शोरूम बेस पोक ट्रेंडी के बारे में बताते हुऐ कहा कि इससे पहले वह कई जाने माने फैशन डिजाइनर के साथ काम कर चुके हैं, उनसे बहुत कुछ सीखा साथ ही उन्होंने बताया कि इस पहल में उनकी पत्नी इफतजमाल का बड़ा सहयोग मिला है। वहीं, माता पिता का भी सहारा मिला,जो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

शहजाद दिल्ली के जाकिर नगर के रहने वाले हैं उन्होंने अपने निवास स्थान पर ही फेक्ट्री खोली हुई है। उन्होंने बताया कि इसमें हमारे मित्र जमील भाई का बड़ा सहयोग है। हमारे शोरूम पर शादि पार्टियों के लिए विशेष डिजाइन तैयार किये जाते हैं।जमील ने बताया कि हमारा हर डिजाइन हमारी देखरेख में बनाया जाता है। कड़ाई के कारीगर अपने हाथों से कसीदा कारी करते हैं। उन्होंने बताया कि, फैशन आज हर घंटे बदलता जाता है। हमें भी समय के साथ कनेक्ट रहना पड़ता हैं। सभी डिजिटल के प्लेटफार्म के माध्यम से अपना प्रचार प्रसार करते हैं।
अभी शुरुआत है , हमारे डिजाइनर्स की मांग देश-विदेश में,खास कर खाड़ी देशों में ज्यादा रहती है,वही रांची, कानपुर,बिहार,और मुंबई में भी ब्रांच खोलने की कोशिश जारी है।दिल्ली के शाह पूर जाट 5C/1 दादा जुंगीराम हाउस शाह पूर जाट ,नई दिल्ली में सभी का स्वागत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.