पूजा हवन और मंत्रोच्चारण के साथ नीरज तिवारी ने ग्रहण किया पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष का पदभार

-मोर्चे में सबकी जिम्मेदारियां तय कर जनहित के लिए समर्पण होगा मेरा कार्यकाल: नीरज तिवारी

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।  मोर्चा कक्ष में विधि -विधान से हवन और पूजा व मंत्रोच्चारण के साथ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने इनको कुर्सी पर बिठाया। इसके पश्चात प्रदेश कार्यालय में ही अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।  प्रदेश जिला व मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी का स्वागत एवं अभिनंदन अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया।
पदभार संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल स्तर तक निरंतर प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। और कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति – नीति बताने के लिए प्रशिक्षित भी करेंगे। इसके अलावा बूथ जीता तो चुनाव जीता के मूल मंत्र को धरातल पर लागू करते हुए प्रत्येक बूथ पर मोर्चे की टीम खड़ी करेंगे।
निवर्तमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचली सदैव राष्ट्र हित में काम करता है और दिल्ली को सजाने और संवारने में पूर्वांचल योगदान का अहम योगदान है ।
मोर्चा उपाध्यक्ष जगदम्बा सिंह द्वारा संचालित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक अभय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बी डी पांडे, सूर्यभान पांडे, विजय भगत, बिपिन बिहारी सिंह, कार्यालय मंत्री बृजेश राय, महामंत्री संतोष ओझा, निर्मल मिश्रा, प्रदेश मंत्री एस राहुल, मोर्चा मीडिया प्रमुख संजय तिवारी अभय सिंह रेखा सिंह आदि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.