नई दिल्ली। सऊदी अरब में शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। गुरुवार शाम को सऊदी अरब में चांद देखा है। सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने कहा है कि शुक्रवार, 21 अप्रैल से ईद अल फितर की छुट्टी शुरू होगी। छुट्टियां चार दिनों की अवधि के लिए होंगी और मंगलवार, 25 अप्रैल से नियमित काम के घंटे शुरू होंगे।
सऊदी मून-साइटिंग कमेटी ने सभी मुसलमानों को रमज़ान 29 (गुरुवार) की शाम को चाँद देखने की कोशिश करने के लिए आमंत्रित किया था। इस्लामिक महीने 29 या 30 दिनों तक चलते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि चंद्रमा कब देखा गया था। गुरुवार को चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना 29 दिनों तक चला।