राघव चड्ढा को मिला इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवार्ड

- ब्रिटेन की संसद में आयोजित समारोह में दिया गया सम्मान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लंदन में एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार सरकार और राजनीति श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया गया। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो लोकतंत्र और न्याय का अनुभव रखते हो। साथ ही लोगों की भलाई के लिए काम करते हुए सामाजिक समस्याओं से निपटते हुए उत्कृष्ट काम कर रहे हों।

पुरस्कार प्राप्त करने पर चड्ढा ने कहा कि यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की उपलब्धि नही है,बल्कि एक साधारण पृष्ठभूमि से एक साधारण व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया गया पुरस्कार है। यह पुरस्कार आप नामक एक असाधारण पार्टी का है और उसके असाधारण नेता और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का है। मैं यह पुरस्कार अपने नेता अरविंद केजरीवाल और उन हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं को भारत की सेवा के लिए उनके अडिग और अटूट समर्पण के लिए समर्पित करता हूं।
बता दें कि चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की। इसके बाद वे भारत लौट आए और एक युवा कार्यकर्ता के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल हो गए। बाद में इस आंदोलन ने आम आदमी पार्टी (आप) का रूप लिया, जिसका नेतृत्व आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक अरविंद केजरीवाल ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.