नई दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत की भागीदारी रखने वाले सकल जैन समाज के अग्रणी संगठन जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन जीटो ने अपने नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर की स्थापना की है। यह स्थापना सुनील कठोतिया की अध्यक्षता में आयोजित एक समारोह में नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई गई।

समारोह में जीटो की नार्थ-ईस्ट गुवाहाटी चैप्टर की महिला एवं युवा इकाई के पदाधिकारियों को भी शपथ पाठ कराया गया। जीटो एपेक्स चेयरमैन सुखराज नाहर, मुंबई, जीटो एपेक्स के प्रेसिडेंट अभय श्रीश्रीमाल, चेन्नई, जीटो एपेक्स के सेक्रेटरी जनरल मनोज मेहता, मुंबई, जीटो एपेक्स के सेक्रेटरी संजय जैन, कोलकाता, जेएटीएफ के चेयरमैन विनोद दुगड़, कोलकाता, जीटो महिला इकाई एपेक्स की मुख्य सचिव शीतल दुगड़, कोलकाता, जीटो युवा इकाई अपेक्स के मुख्य सचिव अंकित बरमेचा, कोलकाता, जीटो महिला इकाई ईस्ट जॉन की संयोजक कल्पना बैद सहित जीटो के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े तमाम नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जीटो नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर के चेयरमैन सुनील कठोतिया ने अतिथियों सहित समारोह में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद आज यह शुभ घड़ी आई है, जब औपचारिक रूप से जीटो के नार्थ-इस्ट गुवाहाटी चैप्टर की स्थापना होने जा रही है। उन्होंने जीटो ईस्ट जोन के एडवाइजर सलाहकार कमल कुमार जैन हाथीगोला एवं सचिव मनोज बोकड़िया के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।