अग्रवाल सेवा संगठन के तत्वाधान में श्रृंगार दीपोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित कडक़डड़ुमा में अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में श्रृंगार दीपोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें तप-त्याग-तांडव, सांस्कृतिक रंगा रंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा जिसमे राम लीला की विशेष प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष योगन्द्र अग्रवाल ने किया। इस महोत्सव में ऊषा केबल के संस्थापक और अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश के संरक्षक  सुनील गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव हर साल की तरह इस साल भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, इस महोत्सव में समाज की हर वर्ग की महिलाएं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि हमारा संगठन समाज के गरीब तबके लोगों को हर तरीके से मदद करता है। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं में जिन बच्चों को भी जिनके 85 प्रतिशत से ऊपर अंक आये थे उन बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्य क्रम में जिला अध्यक्ष संजय गोयल, मनिंदर जीत सिंह बिट्टा, जितेन्द्र सिंह संटी, भाजपा नेता बिरेन्द्र अग्रवाल और अग्रवाल सेवा संगठन दिल्ली प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारी गंण मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.