आदि पुरुष महर्षि वाल्मीकि हम सभी के आराध्य: जय किशन
-वाल्मीकि जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा
नई दिल्ली। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के पावन पर्व पर वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी व महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को हर वर्ष की भांति लाल किले से विशाल शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली विशेष रूप से उपस्थित थे। एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठीया समाज को शुभकामनाएं दी। दिल्ली के पूर्व सांसद व पूर्व विधायक उपस्थित थे। उन्होंने महर्षि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। शोभा यात्रा के संरक्षक जय किशन पूर्व विधायक सहित कमेटी के पदाधिकारियों प्रधान चौधरी रमेश, चौधरी दुर्गादास, चौधरी कमर सिंह, चौधरी बोला पहलवान, चौधरी ओम प्रकाश, चौधरी लाल चंद रूखड़, चौधरी महेंद्र सिंह, सहित भारी संख्या में महर्षि वाल्मीकि के अनुयायी उपस्थित थे। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियों सहित शोभा यात्रा लाल किले से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड पर समाप्त हुई।
सबसे पहले कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल को 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय बुलाया और वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक जय किशन के साथ रामकुमार बिड्लान, राजकुमार घिगान, ननवा राम प्रधान, बालकिशन बाली, मोहन पहलवान, ईश्वर बागड़ी, सुनील बागड़ी, हरी पाल सांगवान, ओम ढिगान, राज कुमार ढिगान, राजेश ढकोलिया, जे पी सिंह, विजय, अनिल मित्तर, किशन बुराड़ी, राजेंद्र भजनी, ब्रहम ढिगिया, राजेश ढिकोलिया, डॉ. मुनीष पाल, कृष्ण बुराड़ी, ओम पाल ढिगांन आदि शामिल थे। जय किशन ने अपने संबोधन में कहा कि आदि पुरुष महर्षि वाल्मीकि हम सभी के आराध्य हैं और रामायण जैसे ग्रन्थ की रचना करके उन्होंने हमें बुराई पर सच्चाई की विजय का संदेश दिया है। हम कुरीतियों को छोडक़र उनके दर्शाए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें लगन और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करें।