दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चलाना देशभर में सबसे सस्ता:केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 42 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया

नई दिल्ली।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चलाना देशभर में सबसे सस्ता है। यहां देशभर के मुकाबले एक तिहाई चार्जिंग स्टेशन हैं। साथ ही आधे से ज्यादा ईवी वाहन दिल्ली में चल रहे हैं। दिल्ली में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या को देखते हुए नीति आयोग ने भी तारीफ की थी। इसी कड़ी में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास 42 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्री आतिशी के अलावा, विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दिल्ली में अब 53 लोकेशन पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो गए हैं, जहां 4,646 चार्जिंग पॉइंट और 250 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन हैं। अब दिल्ली में कुल 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू हो गए हैं। यहां पर तीन रुपये की दर से चार्जिंग की जा सकेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर काफी समस्या रहती है। जबसे हमारी सरकार आई है, तब से दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी कई क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं जिसका फल मिलने लगा है।
दिल्ली में 13 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन
दिल्ली में खरीदे जा रहे वाहनों में 13 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन हैं। जबकि पूरे देश में केवल 6 फीसद वाहन ही इलेक्ट्रिक के होते हैं। दिल्ली में अगस्त 2020 से लेकर अब तक 1.28 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे जा चुके हैं। दिल्ली के इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की तारीफ नीति आयोग ने की है। साथ ही दुनिया के बड़े-बड़े शहर कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क के अंदर जो इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी है, उससे दिल्ली की तुलना की जा रही है।
इस लिए बढ़ रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन
– सब्सिडी
– चार्जिंग स्टेशन
– इलेक्ट्रिक व्हीकल का खर्च
यह आता है खर्च
– इलेक्ट्रिक स्कूटर – 7 पैसे प्रति किलोमीटर
– इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर – 9 पैसे प्रति किलोमीटर
– इलेक्ट्रिक कार – 36 पैसे प्रति किलोमीटर
दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है। जबकि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पावर कट लग रहे हैं। दिल्ली के वायु प्रदूषण में 30 फीसदी का योगदान है। इस नीति का उद्देश्य 2024 तक नए वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक करना है। इस नीति के जरिए विशेष रूप से दो पहिया, तीन पहिया और सार्वजनिक इस्तेमाल के वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया।
दिल्ली वाले थे प्रदूषण से परेशान
समारोह में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर प्रदूषण से परेशान रहते है। खासकर साल के कुछ महीने ऐसे आते हैं, जब प्रदूषण बढ़ जाता है। इससे निपटने के लिए दिल्लीवालों ने केजरीवाल सरकार के साथ मिलकर पिछले 8 साल में प्रयास किया। इन प्रयासों में से एक बहुत महत्वपूर्ण प्रयास दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी है। दिल्ली के स्टेशन पर जिस रेट पर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज कर सकते है, यह न सिर्फ देश में, बल्कि दुनिया भर में सबसे सस्ता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.