नई दिल्ली। प्रधानमंत्री का जनसंवाद मन की बात कार्यक्रम का 100वां भाग पूरे देश ने सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस यात्रा को एक सफल यात्रा के रूप में देख रहा हूं। आज पूरा देश बधाई का पात्र है, जिनकी वजह से यह कार्यक्रम सफल हो पाया है। इस शुभ अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने रविवार को नारायणा में इसे उत्सव के रूप में मनाया। उन्होंने केक काटकर, आतिशबाजी कर इसे उत्सव के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि वह आज लोगों को प्रेरित करेंगे कि वह आज घर के बाहर दीप जलाएं। भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इतना लंबा जनसंवाद कार्यक्रम किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की धड़कन बन गए हैं, वह हजारों लाखों परिवारों के अभिन्न सदस्य बन गए हैं। इस मन की बात कार्यक्रम में भी उन्होंने आम लोगों से फोन पर बात कर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पश्चात सब लोगों ने केक काटा एवं एक-दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर कई समाज सेवक भी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से रश्मि मल्होत्रा, बलवीर सिंह, डॉक्टर बलजिंदर सिंह, प्रतिमा सिंह, राहुल शर्मा, नसीम अख्तर, कमलेश प्रकाश, आशीष पांडे, पूनम मेहता व अन्य उपस्थित रहे।