दिल्ली में कानून व्यवस्था बदहाल, अब कोर्ट परिसर में भी सुरक्षित नहीं हैं लोग:आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ऐसा है कि कोर्ट परिसर जैसे सुरक्षित स्थान पर दिनदहाड़े एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जाती है। दिल्ली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लेकिन कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए जिम्मेदार एलजी का ध्यान सारा सरकार के कामों को रोकने और उसका क्रेडिट लेने में लगा हुआ है। इस बाबत प्रेस-कांफ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ट नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था बदहाल है। अब कोर्ट परिसर में भी लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है लेकिन एलजी पुलिस और कानून व्यवस्था की ठीक करने के बजाय सिर्फ दिल्ली की चुनी हुई सरकार के साम रोकने में या वहन जाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि मेरी एलजी साहब से निवेदन है कि उनकी जिम्मेदारी दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की है, वो अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और दिल्ली के लोगों को एक सुरक्षित शहर दे।
आतिशी ने कहा कि देश की राजधानी में महिलाएं कभी भी सुरक्षित नहीं रही है। लेकिन आज दिनदहाड़े साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला को 3 बार गोली मारी जाती है। ये पूरे देश के लिए बेहद शर्मनाक घटना है कि देश की राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि किसी भी शहर में न्यायलय का परिसर सबसे ज्यादा सुरक्षित जगहों में से एक होता है जहां एंट्री व एग्जिट गेट पर मेटल डीटेक्टर-स्कैनर होते है , पुलिस बल तैनात होते है, बिना चेकिंग किसी की एंट्री नहीं होती है और इतनी सुरक्षा के बावजूद दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला के ऊपर गोली चल जाती है। ये बेहद ही शर्मनाक है।
प्रेस-कांफ्रेंस में साकेत कोर्ट में हुई घटना की विडियो फुटेज को भी दिखाया गया। जहाँ साफ़ दिख रहा था कि दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति एक महिला के उपर लगातार 3 बार गोली चला रहा है। इस हमले में पीडिता बुरी तरह घायल हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.