पूर्व महापौर ने शुरू किया कमल वॉल पेंटिंग अभियान

नई दिल्ली। पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आज कमल वॉल पेंटिंग अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी 06 अप्रैल 23 को बंगाली मार्केट से और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने पहाड़गंज से की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस पूरे देश में ज़ोर शोर से मना रही है। जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भाजपा के चिन्ह कमल की वॉल पेंटिंग बनाई जा रही है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष, राजेश गोयल, मंडल अध्यक्ष, महेंद्र राम, भाजपा पार्षद, उमंग बजाज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
 जय प्रकाश ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत लगभग 1000 स्थानों पर कमल के निशान बनाएँ जाएँगे। भारतीय जनता पार्टी सदैव नागरिकों के हितों के लिए कार्य करती रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमारा देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हम सब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.