अगर शरीर को रखना है स्वस्थ तो खाइये ये अनाज

- स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियन

नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मोटा अनाज पौष्टिक आहार है। मोटे अनाज में न्यूट्रिएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। मोटे अनाज के तौर पर ज्वार, बाजरा, रागी (मडुआ), जौ, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, लघु धान्य या कुटकी, कांगनी और चीना जैसे अनाज शामिल है। इन्हें खाने में शामिल किया जाना चाहिए। इसे लेकर शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने शाहदरा के न्यू संजय अमर कॉलोनी, झुग्गी बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया। शाहदरा जिले के एडीएमओ डॉ. रघुराम ने इस मौके पर मोटा अनाज पौष्टिक-संपूर्ण आहार विषय पर अपनी बात रखी। वहीं मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभ, इसके व्यंजनों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान हेडगेवार अस्पताल की सीएमओ (होम्योपैथी) डॉ मौमिता, आईएचबीएएस की सीएमओ (आयुर्वेद) डॉ नीतू जैन, जीटीबी अस्पताल और बाबरपुर इकाई के सीएमओ (यूनानी) डॉ पारस वानी ने लोगों को जानकारी दी। इस दौरान हेडगेवार अस्पताल के फार्मेसी अधिकारी, होम्योपैथी कपिल पाल ने लोगों को बताया कि मोटा अनाज सस्ता होने के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। यदि खाने में इनका इस्तेमाल करते हैं तो शरीर भी स्वस्थ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.