40 दिन में ही आम आदमी पार्टी ने हजारों कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों को बेरोजगार कर दिया है:भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली की महापौर डा. शैली ओबरॉय एवं निगम में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी नेताओं की लापरवाही के चलते दिल्ली नगर निगम के संविदा कर्मचारियों एवं डीबीसी कर्मियों का 31 मार्च 2023 को कॉन्ट्रेक्ट नवीकरण ना किये जाने से हजारों कर्मचारी आज बेरोजगार हो गये हैं। निगम के इन अस्थाई कर्मियों को सत्ताधारी आम आदमी पार्टी नेताओं की लापरवाही के विरोध में आज दिल्ली भाजपा के निगम पार्षदों ने सिविक सेंटर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया और सभी अस्थाई कर्मियों के सेवा कॉन्ट्रेक्ट का तुरंत बिना सेवा ब्रेक किये नवीकरण किये जाने की मांग को लेकर महापौर डॉ. शैली ओबरॉय के ओएसडी को मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शन में सम्मलित पार्षदों में प्रमुख थे पूर्व महापौर श्रीमती कमलजीत सहरावत, सरदार राजा इकबाल सिंह एवं श्रीमती नीमा भगत के आलावा जय भगवान यादव, रेखा गुप्ता,  प्रवेश वाही, शिखा राय, संदीप कपूर, योगेश वर्मा, इंद्रजीत सहरावत, रितु गोयल, सतपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता,  पुनीत शर्मा, पंकज लूथरा, श्री जयवीर राणा, योगिता सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  शुभेंदू अवस्थी।
कमलजीत सहरावत ने कहा कि भाजपा ने 15 वर्ष निगम के माध्यम से जन सेवा के उस दौरान विपरीत आर्थिक स्थिति के बावजूद भाजपा महापौरों ने निगम कर्मियों के हितों की भी रक्षा की पर खेद का विषय है कि निगम सत्ता में आने के 40 दिन में ही आम आदमी पार्टी ने हजारों कांट्रैक्ट कर्मियों को बेरोजगार कर दिया है।
निगम स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्षों श्रीमती शिखा राय, संदीप कपूर, इंद्रजीत सहरावत, योगेश वर्मा एवं  सतपाल सिंह ने कहा कि बिना स्थाई समिति के नगर निगम को चलाने कि आम आदमी पार्टी कि साजिश के परिणाम स्वरूप नगर निगम सेवाएं शीघ्र ही ठप्प हो जायेंगी। उन्होने मांग की कि आम आदमी पार्टी हठधर्मी छोड़ कर निगम स्थाई समिति गठन होने दे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.