नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 2 अप्रैल को चेन्नई में आयोजित की जायेगी । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले उपस्थित होंगें।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ साथ, पार्टी के संगठन को विस्तार देने के लिए पूरे देश में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान की रणनीति भी तय की जाएगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरपीआई की भूमिका पर विस्तृत विचार विमर्श किया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, समस्त प्रदेशों के प्रभारी एवं अध्यक्ष सहित समस्त मोर्चों, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।