नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति केचुनावों के नतीजों को लेकर शुरू हुआ हंगामा 6 बजे के बाद मारपीट में तब्दील हो गया। निगम सदन युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। भाजपा व आप पार्षदों के बीच न सिर्फ जबरदस्त मारपीट हुई बल्कि महापौर के साथ भी धक्कामुक्की की गई। निगम सदन में आधे घण्टे से ज्यादा समय तक मारपीट की स्थिति बनी रही। जहां जिसे जो पार्षद मिला उसी के साथ मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों तरफ से कई पार्षद घायल हुए है। इस पूरे हंगामे के बाद स्थायी समिति का शुक्त्रवार हुआ चुनाव मेयर ने रद्द घोषित कर दिया है। 27 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से सदन की बैठक बुलाई गई है उसमें नए सिरे से होगा चुनाव।

महापौर के साथ भी हुई धक्कामुक्की
सदन में भाजपा पार्षद जब दोबारा मतगणना के लिए नहीं माने तो महापौर कहा कि वह प्रतिशत के आधार पर परिणाम की घोषणा करेंगी। महापौर ने जैसे ही कहा कि पहली बार मतगणना के बाद एक वोट अवैध था। इस कारण प्रतिशत के हिसाब से परिणाम बता रही हैं तभी भाजपा के कई पार्षद अपनी सीट से उठकर महापौर के आसन की तरफ दौरे और एक पार्षद ने महापौर शैली ओबराय के खड़े होते उनकी कुर्सी खीच ली तथा उनका माइक तोड़ दिया। महापौर अपनी सीट से उठकर मार्शल के साथ बाहर की तरफ भागी नहीं तो उनके साथ भी हाथापाई हो जाती।

पार्षदों के बीच जमकर मारपीट
इसी दौरान सदन पूरी तरह से युद्ध स्थल में तब्दील हो गया। आम आदमी पार्टी व भाजपा के महिला व पुरूष पार्षद एक दूसरे से उलझते हुए हाथापाई कर मारपीट करने लगे। पार्षदों के बीच जमकर लात घूसे चले। सदन में सरी मर्यादा उस समय तार-तार हो गई जब पुरूष पार्षद ने महिला पार्षदों को भी नहीं बख्शा। आप की महिला पार्षदों ने भाजपा के पुरूष पार्षद पर मारपीट करने का लगाया। इसी तरह भााजपा की महिला पार्षद ने आप पार्षदों पर मारने का आरोप लगाया। भाजपा के अमित खरखरे ने कहा कि मुझे नीचे गिराकर मेरे गले पर पैर रखकर मारने की कोशिश की। हम देश और लोगों की सेवा करने आए हैं हम इस काम के लिए नहीं आए। हम सड़क छाप लोग नहीं है। हमें ऐसी पार्षद सदस्यता नहीं चाहिए, हम त्यागत्र देने के लिए तैयार हैं। हम इन गुंडो के साथ बैठकर सदन चलाएंगे? भाजपा की ही अनाकली वार्ड से पार्षद मीनाक्षी शर्मा की सदन की मारपीट में हाथ कट गई और उनको मेडिकल के लिए ले जाया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की झूठी मेयर को इस्तीफा दे देना चाहिए। यहां एक पार्टी को लेकर पक्षपात चल रहा है। हमारे 3 सदस्य और 3 सदस्य उनके जीते हैं, जब रिजल्ट आ गया तो वो घोषित क्यों नहीं करती। वह देर से झगड़ा करवाने के लिए घोषित करती है। दूसरी ओर इस मारपीट के दौरान आप के एक बुजुर्ग पार्षद की तबियत खराब हो गई और वे सदन में बेहोशी की हालत में पहुंच गए। अन्य पार्षदों ने उन्हें उठाकर होश में लाए। लेकिन उनकी तबियत खराब ही रही।
आप ने गुडागर्दी का लगाया आरोप
निगम सदन के बाहर विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ, लेकिन जैसे ही भाजपा को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने हमारी मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। बाहर भाजपा के पुरुष पार्षदों ने मेयर पर शारीरिक रूप से हमला किया। ये भाजपा की क्या गुंडागर्दी है।
सीबाआई से जांच की मांग
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अदालत को इस पूरे मामले में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मामले में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की भी मांग की। भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुंडागर्दी क्यों कर रही है। इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों ने जब कह दिया वोट सही है तो माना क्यों नहीं। मेयर ने अपने संगठन की गरिमा को तार-तार किया। भाजपा की आरती मेहरा ने कहा कि वे आतिशी, दुर्गेश पाठक और पीछे से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निर्देश लेती रहीं। चुनाव आयोग के अधिकारी नतीजे दे गए थे कि 3 भाजपा के 3 आप के, लेकिन इन्होंने बैलट पेपर निकाला और कहा ये वैध नहीं है। हमारे पास वीडियो है जिसमें आतिशी अपनी स्थायी समिति उम्मीदवार सरिता चौधरी को निर्देश दे रही हैं कि मारो और फिर एक के बाद एक लोग मारने के लिए आ जाते हैं।