दिल्ली भाजपा ने पाकिस्तान उच्चायोग के पास प्रदर्शन किया, बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका और गिरफ्तारी दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में शुक्रवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान उच्चायोग के समक्ष दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया और गिरफ्तारी दी। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी आदि ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर. पी. सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, विधायक विजेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, अनिल वाजपेई, उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, जयवीर राणा, अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव एवं राजन तिवारी, मंच संचालक जय प्रकाश, मंत्री लता सोढ़ी एवं नीमा भगत, मीडिया रिलेशन प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, कौशल मिश्रा, भूपेन्द्र गोठवाल एवं मोहम्मद हारून युसुफ, प्रवक्ता सतीश गर्ग, ऋचा पांडे मिश्रा, विनीत गोयनका, यासिर जिलानी, शुभेन्दू शेखर अवस्थी, खेमचंद शर्मा, मीडिया रिलेशन सह-प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री हुकम सिंह, जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया, लता गुप्ता, रोहताश बिधूड़ी, मनोज त्यागी, प्रशांत शर्मा, बजरंग शुक्ला, विनोद सहरावत, सरदार कुलदीप सिंह, मन्दिर प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह, अनेक नवनिर्वाचित निगम पार्षद, प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुये और गिरफ्तारी दी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित गिरफ्तार भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस मन्दिर मार्ग थाने लेकर गई जहां से लगभग दो घन्टे बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली के सभी कार्यकर्ता पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा भारत के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना पाकिस्तान के संरक्षण में वर्षों जीने वाले आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से करने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि बिलावल भुट्टो का यह बयान केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि हर भारतीय के प्रति अपमान एवं अपराध है और भारतवासी बिलावल भुट्टो को कभी भी क्षमा नहीं करेंगे।
 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि बिलावल भुट्टो का आज 16 दिसम्बर को यह बयान ऐसे दिन सामने आया है जिसके ठीक 52 वर्ष पूर्व पाकिस्तान की सेना ने भारत के आगे आत्मसमर्पण किया था और ऐसा लगता पाकिस्तान के नेता अपने इतिहास से भी सबक नहीं लेते।
दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा है कि बिलावल भुट्टो को यह ब्यान देने से पहले सोचना चाहिए था कि उनके नाना पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने 50 साल पहले अपने देश के कुकृत्य के लिये भारत से माफी मांगी थी और आज बिलावल भुट्टो को भारत की जनता से एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगनी होगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.