महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया जाएगा: योगिता सिंह 

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं कालकाजी से भाजपा निगम प्रत्याशी योगिता सिंह ने आज अपने निगम क्षेत्र के कई इलाकों में जनसंपर्क किया. आज राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन की उपस्थिति में आज एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगिता सिंह ने कहा की महिलाओ के लिए भाजपा ने आज जारी अपने संकल्प पत्र में जो भी बातें कही है उसे कालकाजी में जरूर लागु किया जायेगा।
योगिता सिंह ने कहा कि नगर निगम के संकल्प पत्र के सभी 12 सुत्रीय संकल्प पत्र आम जनता द्वारा दी गई सुझाव पर आधारित है इसलिए ये वही लोगों की राय है जो केजरीवाल सरकार के महिलाओ को लेकर दोहरी नीति भी उजागर हो चुकी है क्योंकि महिलाओ की बड़ी बड़ी बात करने वाले केजरीवाल के मन्त्रीमंडल में कोई महिलाएं नहीं हैं ऐसी पार्टी को निगम में लाने की गलती दिल्ली की जनता कभी गलती नहीं करने वाली है। भाजपा का आना तय है और इस बात को लेकर कालकाजी वार्ड की भी जनता अस्वस्त है क्योंकि उसे भी उम्मीद है कि भाजपा ही एक मात्र विकास की उम्मीद है क्योंकि वह खोखले प्रचार से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है। भाजपा महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करेगी
Leave A Reply

Your email address will not be published.