टिकट कटने के विरोध में भाजपा वार्ड 35 मुंडका मंडल ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

नई दिल्ली। टिकट बंटवारे को लेकर अनिमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के बाहरी दिल्ली के मुंडका वार्ड 35 मंडल ने सामूहिक रूप से  त्यागपत्र दे दिया है। जिसमें सभी मंडल पदाधिकारी, भाजपा के सातों मंडल मोर्चे की इकाई एवम मंडल पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दिया है ।
दरअसल 12 नवंबर 2022 को मुंडका वार्ड से गजेंद्र दराल को भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया था जिसके बाद 14 नवंबर 2022 को दिल्ली निगम नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी को सिम्बल ना देकर नए पैराशूट प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया। इसी के विरोध में भाजपा वर्तमान मंडल की पूरी टीम, सातों मोर्चा की टीम एवम सभी बुथ अध्यक्ष ,सभी शहरी केंद्र प्रमुख ने सामूहिक त्यागपत्र दिया है वर्तमान मंडल अध्यक्ष शशिकांत पांडें ने भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई एवम प्रदेश के विरुद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को अपना सामूहिक त्यागपत्र लिखा
शशिकांत पांडे ने कहा की भाजपा जिला इकाई और प्रदेश ने अपने मनमाने रवेये को अपनाते हुए पार्टी के मौजूदा जिला मंत्री गजेंद्र सिंह दराल का घोषित टिकट काट दिया। पार्टी ने  पूरे मंडल की इकाई के साथ विश्वातघात किया। धोखा दिया क्योंकि मंडल इकाई द्वारा उन्हीं का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित था , एवम गजेंद्र दराल ने मंडल के हर एक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधे मिला कर काम किया है।
 वह एक जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है , उन्होंने कोरोना काल में मुंडका के सभी लोगों का मंडल के सभी लोगों का अपने परिवार की तरह ख्याल रखा , किसी भी कार्यकरता का उनके सुख दुख में कंधे से कंधा मिला खड़े रहे है , गजेंद्र दराल जी ने मंडल के संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया और आज पार्टी द्वारा उन्हें टिकट देकर उनका टिकट वापिस लेना और यह उनका नही बल्कि वार्ड 35 मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का अपमान है , और इसी लिए पूरा मंडल की टीम आज इस्तीफा दे रहा है
नामांकन के आखिरी दिन मुंडका के सभी गांव ने मिलकर एक पंचायत की  जिसमें टिकरी, निलवाल, हिरनकुदना एवम मुंडका गांव  एवम मुंडका वार्ड के सभी कॉलोनी वासियों ने भाजपा की इस धोखेबाजी के विरुद्ध गजेंद्र दराल का समर्थन किया एवम उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के दौर पर चुनाव लड़ने के लिए मनाया जिसके बाद गजेंद्र दराल जी ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया
आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने के बाद  गजेंद्र दराल जी ने कहा मेरे साथ भाजपा द्वारा यह विश्वास घात मास्टर आजाद के कहने पर किया गया , मास्टर आजाद नहीं चाहते मुझ जैसा जमीनी स्तर का कार्यकर्ता पार्टी को मुंडका वार्ड से  मजबूत करें , भाजपा ने मुझे टिकट दिया मुझे सिंबल का टोकन नंबर तक दे दिया मगर एक षडयंत्र जिसे मास्टर आजाद ने रचा उसी के तहत मेरी टिकट काट मुझे मेरे वार्ड से सभी गांवों का सभी कॉलोनी का समर्थन है  और मुझे यकीन है मैं यह सीट जीतूंगा क्योंकि अपने मुंडका वार्ड के सभी गांव , सभी कॉलोनी वासियों की उम्मीद पर खरा उतरूंगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.