नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने 308 सफाई सैनिकों को नियमित किया है। जिन्हें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने निगम मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान नियमितीकरण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदेश गुप्ता, दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव बब्बर, उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश, दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार और निगमायुक्त ज्ञानेश भारती भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की सफाई में सबसे ज्यादा दबाव सफाई कर्मियों पर रहता है। दिल्ली में पूरे देश के लोग आते हैं और उनकी अपेक्षाओं के तहत ये कर्मी कार्य करते हैं । दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम के विभाजन के बाद 13360 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। अब 10 हजार सफाई कर्मचारी पक्के होंगे जिसके लिए दिल्ली नगर निगम बधाई की पात्र है। दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी सफाई व्यवस्था से होती है और दिल्ली की सफाई व्यवस्था में हमारे स्वच्छता सैनिक परिवर्तन लेकर आए हैं। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए दिल्ली नगर निगम प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 से 2000 तक के 7000 स्वच्छता सैनिको को नियमित किया जाएगा जिसमे से आज 160 सफाई कर्मचारियों को नियमित कर नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि निगम के स्वच्छता सैनिक दिल्ली नगर निगम की रीड की हड्डी है जो निरंतर दिल्ली में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करते रहते है। हमारे स्वच्छता सैनिक सुबह से शाम तक दिल्ली को साफ रखने का कार्य करते है ताकि नागरिकों को सभी सड़के व गलिया साफ मिलें।
Perfect Khabar is a Leading Hindi News Paper and web portal,.It's Publish From Delhi